Gujarat: शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के सूरत में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

सूरत, 21 अक्टूबर: गुजरात के सूरत में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उधना (Udhna) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी और 17 वर्षीय पीड़िता, दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं . अधिकारी ने कहा कि दोनों पड़ोसी हैं और पिछले दो साल से उनके बीच संबंध है.

उन्होंने कहा, “आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का वादा किया था. पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद यह बात अपने परिवार वालों को नहीं बताई और अस्पताल में मंगलवार को बच्चे के जन्म के बाद मामला सामने आया.” यह भी पढ़े: अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों को पद से हटाया गया, सीबीआई की टीम के अस्पताल दौरे के बाद हुआ ये एक्शन

अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का आएगा तूफान या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज बरपाएंगे कहर? मैच से पहले पिच रिपोर्ट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त