दिल्ली: आवासीय परिसरों में COVID-19 देखभाल केंद्र स्थापित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने परिसरों में छोटा कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के इच्छुक आवासीय परिसरों के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए. इसे आरडब्ल्यूए, आवासीय सोसायटी या गैर सरकारी संगठनों के संसाधनों का उपयोग कर स्थापित किया जाएगा.

कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली, 18 जुलाई: स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने परिसरों में छोटा कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के इच्छुक आवासीय परिसरों के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किए. दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि ये कोविड देखभाल सुविधा केंद्र एक समर्पित स्वास्थ्य केंद्र की तरह काम करेंगे, जिनमें इन्हीं आवासीय परिसरों के कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के संदिग्धों, बिना लक्षण वाले रोगियों और हल्के लक्षण वाले रोगियों को रखा जाएगा.

इसे आरडब्ल्यूए, आवासीय सोसायटी या गैर सरकारी संगठनों के संसाधनों का उपयोग कर स्थापित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में Covid-19 के आकड़े 36 लाख के पार, अब तक 1.38 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दिशा-निर्देशों में कहा गया है यह सुविधा बुजुर्ग रोगी, बच्चे (10 वर्ष से कम), गर्भवती / स्तनपान कराने वाली महिलाओं, अन्य बीमारियों (मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, गुर्दे की बीमारी, सांस की पुरानी बीमारी, कैंसर और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगियों के लिए नहीं है. उन्हें उचित कोविड देखभाल स्वास्थ्य सुविधा में भर्ती कराया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट