AIIMS के सुरक्षा गार्ड को वैक्सीन के बाद एलर्जी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को एक गार्ड को कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाए जाने के बाद एलर्जी हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वैक्सीन (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS ) में शनिवार को एक गार्ड को कोवैक्सीन टीके की पहली खुराक लगाए जाने के बाद एलर्जी हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार शाम चार बजे के बाद इस सुरक्षा गार्ड को टीका लगाया गया और उसके 15-20 मिनट बाद उसकी धड़कन बढ़ गई तथा उसके शरीर पर चकत्ते हो गए जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया

गुलेरिया ने कहा, ‘‘उसका तत्काल उपयुक्त उपचार किया गया और उसकी स्थिति सुधरी. अब उसकी स्थिति स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे रातभर के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.  उसे सुबह में छुट्टी दिए जाने की संभावना है. यह भी पढ़े: दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद 2 हेल्थ वर्कर्स को सीने में दर्द की शिकायत, कुछ समय ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद मिली छुट्टी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार एईएफआई (टीकाकरण के बाद के प्रभाव) का एक ‘गंभीर’ एवं 51 ‘मामूली’ मामले उन स्वास्थ्यकर्मियों में सामने आए जिन्हें दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण के पहले दिन कोरोना वायरस टीका लगाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट