जरुरी जानकारी | फरवरी में जीएसटी संग्रह 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

नयी दिल्ली, एक मार्च वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि फरवरी में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

चालू वित्त वर्ष में यह पांचवीं बार है, जब जीएसटी संग्रह 1.30 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह पहली बार है जब उपकर संग्रह ने 10,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है, जो वाहन सहित कुछ प्रमुख क्षेत्रों में सुधार को दर्शाता है।

फरवरी में संग्रह कोविड-19 वायरस की तीसरी लहर से प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि जनवरी 2022 में जीएसटी संग्रह 1,40,986 करोड़ रुपये था। इस तरह फरवरी का संग्रह, इससे पिछले महीने के मुकाबले कम रहा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘फरवरी 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,33,026 करोड़ रुपये रहा, जिसमें केंद्रीय जीएसटी 24,435 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 30,779 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 67,471 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र 33,837 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,340 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्र किए गए 638 करोड़ रुपये सहित) है।’’

फरवरी 2022 का जीएसटी संग्रह इससे पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है और फरवरी 2020 के मुकाबले 26 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि 28 दिन का महीना होने के कारण आम तौर पर फरवरी में जनवरी की तुलना में कम राजस्व मिलता है।

एनए शाह एसोसिएट्स के भागीदार पराग मेहता ने कहा कि मार्च 2021 का जीएसटी ऑडिट भी 28 फरवरी को पूरा हो गया है और गलतियों तथा चूक के कारण देय शेष कर के चलते भी अधिक संग्रह हुआ है।

मेहता ने कहा कि संग्रह में बढ़ोतरी अब इसी सीमा में होनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड