जीएसके ने 25,480 करोड़ रुपये में बेची हिंदुस्तान यूनिलीवर की 5.7 प्रतिशत हिस्सेदारी

कंपनी को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के साथ अपनी अनुषंगी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड (जीएसके इंडिया) के विलय की योजना के हिस्से के रूप में ये शेयर प्राप्त हुए थे।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन पीएलसी (जीएसके) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर में 5.7 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 25,480 करोड़ रुपये में बेच दी है।

कंपनी को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के साथ अपनी अनुषंगी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड (जीएसके इंडिया) के विलय की योजना के हिस्से के रूप में ये शेयर प्राप्त हुए थे।

जीएसके ने एक बयान में कहा, "जीएसके अपनी सहायक कंपनियों ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन प्रा. लिमिटेड और हॉर्लिक्स लिमिटेड के माध्यम से एचयूएल में 13.37 करोड़ साधारण शेयरों को 1,905 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचने पर सहमत हुई है। इस सौदे से कंपनी को लगभग 254.8 अरब रुपये की प्राप्ति हुई है।’’

उन्होंने कहा, "इस सौदे के पूरा होने के बाद जीएसके के पास एचयूएल में कोई हिस्सेदारी नहीं रह गई।’’

जीएसके ने एक अप्रैल 2020 को भारत में अपने लोकप्रिय हेल्थकेयर ड्रिंक ब्रांड हॉर्लिक्स और अन्य उपभोक्ता हेल्थकेयर पोषण उत्पादों को हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेचने की घोषणा की थी।

बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,992.50 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू