जरुरी जानकारी | आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में सुस्त पड़कर 4.5 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में सुस्त पड़कर 4.5 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.9 प्रतिशत बढ़ा था।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में सुस्त पड़कर 4.5 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 9.9 प्रतिशत बढ़ा था।

बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्पादन वृद्धि की यह दर छह महीने में सबसे कम है।

बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में 13.2 प्रतिशत, मई में 19.3 प्रतिशत, अप्रैल में 9.5 प्रतिशत, मार्च में 4.8 प्रतिशत, फरवरी में 5.9 प्रतिशत और जनवरी में चार प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, आठ बुनियादी उद्योगों...कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली...की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह अप्रैल-जुलाई में 11.5 प्रतिशत रही। एक साल पहले 2021-22 की इसी अवधि में यह 21.4 प्रतिशत थी।

आलोच्य महीने में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में क्रमश: 3.8 प्रतिशत और 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

जुलाई में उर्वरक उत्पादन 6.2 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले साल इसी महीने में 0.6 प्रतिशत बढ़ा था।

इसके अलावा कोयला, रिफाइनरी उत्पादों, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में वृद्धि दर इस साल जुलाई में धीमी होकर क्रमशः 11.4 प्रतिशत, 6.2 प्रतिशत, 5.7 प्रतिशत, 2.1 प्रतिशत और 2.2 प्रतिशत रही।

घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने कहा कि जुलाई में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में सालाना आधार पर वृद्धि घटकर छह महीने के निचले स्तर 4.5 प्रतिशत पर आ गयी।

एजेंसी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि उत्पादन में जारी सुधार को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। कुछ प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वृद्धि अब भी कोविड-19 महामारी के पूर्व स्तर से कम है।’’

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त