देश की खबरें | जन्माष्टमी पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग मंदिरों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त जन्माष्टमी पर शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग मंदिरों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

यहां भक्तों के लिए शहर में कई मंदिर परिसरों के बाहर तंबू लगाए गए और कालीन बिछाई गई। इन मंदिरों के बाहर माला और मिठाई बेचने वाले स्टॉल पर भी लोगों की भारी भीड़ दिखी। हालांकि, कई लोग बिना मास्क लगाए दिखे।

25 वर्षीय कृतिमा ने कहा, ‘‘आज हमारे लिए एक बड़ा दिन है। मैं भगवान कृष्ण की एक उत्साही अनुयायी हूं। आज हर मंदिर को सजाया गया है। सुबह मैं इस्कॉन मंदिर गयी । वहां की आभा अलग थी।’’

मंदिरों से लोगों ने अपने परिवार के लिए भी 'प्रसाद' लिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मंदिरों में हजारों लोग पहुंचे जिससे पूजा-अर्चना के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि पूरे क्षेत्र के मंदिरों में कृष्ण भजन और प्रवचन आयोजित किए गए। कुरुक्षेत्र में गुरुवार शाम से ही मंदिरों में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।

बिड़ला मंदिर के पुजारी सुरेश चंदर शर्मा ने कहा कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आने लगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट