जरुरी जानकारी | बिजली खपत में वृद्धि नवंबर में धीमी होकर 4.7 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में खासकर उत्तरी भागों में सर्दी जल्द शुरू होने के बीच बिजली खपत की वृद्धि दर नवंबर महीने में धीमी होकर 4.7 प्रतिशत रही। इस दौरान कुल खपत 98.37 अरब यूनिट दर्ज की गयी।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत में खासकर उत्तरी भागों में सर्दी जल्द शुरू होने के बीच बिजली खपत की वृद्धि दर नवंबर महीने में धीमी होकर 4.7 प्रतिशत रही। इस दौरान कुल खपत 98.37 अरब यूनिट दर्ज की गयी।

सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल नवंबर में बिजली खपत 93.99 अरब यूनिट थी।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर महीने में बिजली खपत सकारात्मक दायरे में आयी और अक्टूबर में इसमें दहाई अंक में वृद्धि हुई।

इस साल सितंबर में बिजली खपत 4.4 प्रतिशत बढ़कर 112.24 अरब यूनिट रही जबकि पिछले साल इसी महीने में खपत 107.51 अरब यूनिट थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पेंशनर्स को भी होगा फायदा.

आंकड़ों के अनुसार देश में बिजली खपत इस साल अक्टूबर महीने में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 109.53 अरब यूनिट रही थी जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 97.84 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों के अनुसार खासकर देश के उत्तरी भागों में ठंड जल्दी पड़ने से बिजली खपत पर असर पड़ा है। ‘लॉकडाउन’ से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने से आर्थिक गतिविधियां लगभग सामान्य स्तर पर आ गयी हैं। आने वाले महीनों में बिजली उपभोग में वृद्धि बनी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में नवंबर महीना पिछले 71 साल में सबसे सर्द रहा है। देश के अन्य भागों में भी पारा लुढ़का है।

सरकार ने कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च से देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ लगाये जाने की घोषणा की थी। उस समय से आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप होने से बिजली खपत में गिरावट शुरू हुई।

कोविड-19 के कारण मार्च से अगस्त तक बिजली की खपत पर असर पड़ा।

सालाना आधार पर बिजली खपत में इस साल मार्च में 8.7 प्रतिशत, अप्रैल 23.2 प्रतिशत, मई में 14.9 प्रतिशत, जून में 10.9 प्रतिशत, जुलाई में 3.7 प्रतिशत और अगस्त में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आयी।

वहीं इस साल फरवरी में बिजली खपत में 11.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

इस बीच, नवंबर में बिजली की अधिकतम मांग यानी एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति नवंबर में 1,60,770 मेगावॉट दर्ज की गयी जो पिछले साल इसी महीने में 1,55,320 मेगावॉट के मुकाबले 3.5 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर महीने में बिजली की अधिकतम मांग 1,70,040 मेगावॉट रही जो एक साल पहले 2019 के इसी महीने में 1,64,250 मेगावॉट के मुकाबले 3.5 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\