देश की खबरें | राजस्थान में मौसम बदलने से किसानों की बढ़ी चिंता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नये विक्षोभ से राजस्थान के अनेक हिस्सों में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली और मौसम अचानक बदल गया। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

जयपुर, 18 मार्च एक नये विक्षोभ से राजस्थान के अनेक हिस्सों में बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चली और मौसम अचानक बदल गया। मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक नया विक्षोभ शुरू होने से राज्य में मौसम बदल गया है। बृहस्पतिवार दिन में राज्य के जैसलमेर, अलवर व कोटा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि शाम को राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.30 बजे तक बीकानेर में दो मिलीमीटर, जयपुर में 0.3 मिलीमीटर और चूरू में बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, गंगानगर, नागौर व कोटा सहित अनेक जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार एक नये पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के राज्यों में प्रभावी हो रहा है। इसके असर से राजस्थान में 18 से 20 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार आगामी दो दिन यानी 19-20 मार्च को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर तथा बीकानेर संभाग के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से सबसे अधिक चिंता राज्य के किसानों को हो रही है जिनकी सरसों, गेहूं व चने की फसल पकने के कगार पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट