देश की खबरें | सामूहिक विवाह : बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिये योगी का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधने वाले एक हजार से अधिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और लोगों से सामूहिक रूप से बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

गोरखपुर (उप्र), 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधने वाले एक हजार से अधिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और लोगों से सामूहिक रूप से बाल विवाह एवं दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

योगी ने यह भी कहा कि सामूहिक विवाह का हिस्सा बनकर प्रत्येक व्यक्ति को हमारे समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को रोकने में अपना योगदान देना चाहिए।

सोमवार को 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत एक हजार से अधिक जोड़ों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए योगी ने कहा, “2017 में लागू की गई सामूहिक विवाह योजना यह सुनिश्चित करने के लिए थी कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी सम्मानजनक तरीके से हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत प्रत्येक जोड़े की शादी के लिए पहले 31 हजार रुपये की राशि तय की गई और फिर इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया।''

उन्होंने कहा कि इस योजना में अब तक लगभग दो लाख बालिकाओं की शादी सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्धता और ईमानदारी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “2014 में मोदी द्वारा दिया गया 'सबका साथ, सबका विकास का मंत्र' आज राज्य में सफल होते दिखाई दे रहा है।”

शादी करने वाले जोड़ों में सभी धर्मों और जातियों के लोग शामिल थे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मंच से अल्पसंख्यक समुदाय के दो जोड़ों सहित 14 नवविवाहितों को प्रमाणपत्र और उपहार किट भेंट किया और जोड़ों से बातचीत भी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज