देश की खबरें | मुंबई में लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में किराना दुकान कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 21 जून पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके में स्थित दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई बच्ची को कथित तौर पर कर्मचारी ने निशाना बनाया।

बिस्कुट देने के बहाने व्यक्ति ने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ।

दुकान में अकेले मौजूद कर्मचारी ने जब बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की तो उसने खुद को बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची को 'अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श' के बारे में जानकारी थी, जिससे वह दुकान के कर्मचारी की मंशा को समझ गई और दुकान से भाग निकली। बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची की मां दुकान पर गई और कर्मचारी से बात की, तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वह उस वक्त नशे में था।

इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी पुलिस थाने में कर्मचारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Chhattisgarh Horror: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमा शख्स; पुलिस ने किया गिरफ्तार