देश की खबरें | मणिपुर में एनपीपी समर्थक के घर पर ग्रेनेड फेंका गया, एक जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में एनपीपी के एक समर्थक के घर पर ग्रेनेड फेंका गया है। घटना में एक शख्स जख्मी हो गया है।

इंफाल, 20 जनवरी मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में एनपीपी के एक समर्थक के घर पर ग्रेनेड फेंका गया है। घटना में एक शख्स जख्मी हो गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार को घटी, जब इरिलबुंग थाना क्षेत्र के अरपति अवांग लेइकाई इलाके में स्थित के. लोकेन के घर पर ग्रेनेड फेंका गया। यह इलाका केईराव विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है।

पुलिस के मुताबिक, ग्रेनेड विस्फोट में लोकेन के 27 वर्षीय बेटे के दाहिने पैर में चोट आई है। घटना के बाद पुलिस महानिदेशक पी डौंगेल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा किया।

पुलिस ने कहा कि ग्रेनेड हमले को अंजाम देने वालों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

लोकेन के परिवार ने दावा किया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल में अपने परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा नहीं लगने दिया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में प्रदर्शन किया और घटना में शामिल लोगों की फौरन गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। नौ जनवरी को इंफाल पश्चिमी जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता के साथ ही भारतीय रिज़र्व बटालियन (आईआरबी) के एक कर्मी की हत्या कर दी गई थी।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड