देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा: मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सशस्त्र सीमा बल के जवान समेत चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), नौ जुलाई ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये मूल्य की 600 ग्राम ‘एमडीएमए’ बरामद की गई है जिसे ‘मोली’ या ‘एक्स्टसी’ के नाम से भी जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मंगलवार रात एसएसबी के जवान रोहित कुमार सहित चार लोगों को अपने थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कुमार के अलावा एक कॉलेज में लैब तकनीशियन के तौर पर काम करने वाला नकुल, किराना दुकान संचालक कृष्ण और साइबर कैफे संचालक लव कुश तेवतिया शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि नकुल कॉलेज में ही काम करता था तो वह मादक पदार्थ बेचने के लिए विद्यार्थियों को निशाना बनाता था। एसएसबी जवान रोहित ढाई माह पहले छुट्टी लेकर आया था तभी से घुटने की हड्डी टूटने का बहाना बनाकर वह मेडिकल लिया हुआ था।’’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘संदेह है कि आरोपी जवान कुछ अन्य देशद्रोही तत्वों के साथ मिलकर मादक पदार्थ तस्करी के कारोबार में लिप्त था। वरिष्ठ अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम