देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूमि आवंटन दरों में 5.30 फीसदी का इजाफा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के बोर्ड ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भूमि आवंटन दरों में 5.30 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नोएडा, 15 जून ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) के बोर्ड ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भूमि आवंटन दरों में 5.30 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

जीएनआईडीए ने कहा कि कई विकास परियोजनाएं ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (जिसे नोएडा एक्सटेंशन के नाम से भी जाना जाता है) में आ रही हैं जिनमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब और ट्रांसपोर्ट हब शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, “ इन विकास परियोजनाओं के मद्देनजर प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए संपत्ति आवंटन दरें निर्धारित की जाती हैं। बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और बिल्डर संपत्तियों के लिए वर्तमान आवंटन दरों में 5.30 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।”

जीएनआईडीए ने 5.30 प्रतिशत की वृद्धि को "मामूली" बताते हुए कहा, "वित्त विभाग जल्द ही इस संबंध में एक कार्यालय आदेश जारी करेगा। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी मानी जाएंगी।"

वहीं, बोर्ड ने एक नए प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर और एक कार्गो टर्मिनल के विकास के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी।

बयान के मुताबिक, कन्वेंशन सेंटर सेक्टर चाई में 25 एकड़ में बनाया जाएगा, जबकि कार्गो टर्मिनल दादरी क्षेत्र में अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (आईसीडी) के पास प्रस्तावित है।

ये निर्णय उत्तर प्रदेश के अवसरंचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में लिए गए। बैठक में जीएनआईडीए के सीईओ एन जी रवि कुमार भी उपस्थित रहे।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर