देश की खबरें | पैरालंपिक खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे खिलाड़ियों का शानदार स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निशानेबाज अवनि लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ी-सह-नौकरशाह सुहास यथिराज सहित भारत के पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ियों का आखिरी जत्था सोमवार को जब यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा तो समर्थकों और परिवारों के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

नयी दिल्ली, छह सितंबर निशानेबाज अवनि लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ी-सह-नौकरशाह सुहास यथिराज सहित भारत के पदक विजेता पैरालंपिक खिलाड़ियों का आखिरी जत्था सोमवार को जब यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा तो समर्थकों और परिवारों के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रशंसक हवाई अड्डे के बाहर खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते दिखे।

भारत ने रविवार को तोक्यो में संपन्न हुए इन खेलों में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक के साथ अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत 19 पदकों के साथ तालिका में भी अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ 24वें स्थान पर रहा।

पैरालंपिक खेलों से आज शाम देश लौटने वाले इस आखिरी जत्थे में बैडमिंटन दल के साथ, निशानेबाज और रिकर्व तीरंदाजी टीम से जुड़े सदस्य थे।

इस जत्थे में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने वाली 19 वर्षीय अवनि, स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और कृष्णा नागर, रजत पदक विजेता यथिराज, कांस्य पदक विजेता मनोज सरकार और पदक विजेता निशानेबाज सिंहराज अडाना तथा मनीष नरवाल भी शामिल थे।

पैरा खिलाड़ियों का स्वागत हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह और भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अधिकारियों के अलावा प्रशंसकों की भीड़ ने किया।

इससे पहले रजत पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल भी अन्य खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ सुबह स्वदेश लौटीं।

इन खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के बीच माला पहनाकर स्वागत किया गया। हवाई अड्डे के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की देखे-रेख में उन्हें बाहर निकाला गया।

तोक्यो से लौटे पैरा खिलाड़ी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड