देश की खबरें | मुंबई के मॉल में भीषण आग : एक व्यक्ति की हालत गंभीर, दमकलकर्मी भी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पारले में चार मंजिला एक मॉल में शुक्रवार को लगी भीषण आग में एक दमकलकर्मी घायल हो गया जबकि धुआं अंदर जाने की वजह से एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुंबई, 19 नवंबर मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पारले में चार मंजिला एक मॉल में शुक्रवार को लगी भीषण आग में एक दमकलकर्मी घायल हो गया जबकि धुआं अंदर जाने की वजह से एक अन्य व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि यह आग प्राइम मॉल में सुबह सवा दस बजे के आस-पास लगी। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग को सबह सवा दस बजे आग की सूचना मिली और उसकी टीम 10.27 बजे मौके पर पहुंच गई थी।

उन्होंने बताया, “आग भूमिगत तल और परिसर के प्रथम तल तक सीमित थी।” साथ ही बताया कि दमकल की कम से कम 13 गाड़ियां, पानी के 11 टैंकर और अन्य दमकल उपकरणों से आग बुझाने का अभियान जारी है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया, “दमकलकर्मी मंगेश गांवकर (54) को मामूली चोट आई है और उनकी हालत स्थिर है जबकि 20 वर्षीय युवक, मुबसीर मोहम्मद की धुआं अंदर चले जाने की वजह से हालत नाजुक बनी हुई है।”

उन्होंने कहा कि दोनों को ही पास के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल विभाग ने शुरुआत में इसे तीसरे स्तर की आग (बड़ी आपातकालीन स्थिति) बताया था लेकिन बाद में साढ़े 11 बजे इसे चौथे स्तर की आग (गंभीर आपातकालीन स्थिति) कर दिया था।

शहर में इस हफ्ते अब तक भीषण आग लगने की यह तीसरी घटना है।

बृहस्पतिवार को, पश्चिमी उपनगर के पवई में गाड़ियों के एक शोरूम का गैराज आग में जलकर खाक हो गया था जबकि 16 नवंबर को कांजुरमार्ग इलाके में लगी आग में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के सर्विस सेंटर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट