देश की खबरें | नोएडा में प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, कर्मचारी बचाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित कंपनी में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास दमकल विभाग की 15 गाड़ियों की मदद से जारी है।

नोएडा, सात अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में प्लास्टिक की ट्रे बनाने वाली कंपनी में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित कंपनी में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास दमकल विभाग की 15 गाड़ियों की मदद से जारी है।

आग के चलते फैक्ट्री में फंसे कर्मचारियों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सी-14 सेक्टर- 3 में प्लास्टिक की ट्रे बनाने की कंपनी है।

उन्होंने कहा कि कंपनी में शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसने विकराल रूप धारण कर लिया।

सीएफओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री चल रही थी तथा दर्जनों लोग उसमें काम कर रहे थे। दमकल विभाग और पुलिस ने बचाव करके उन्हें बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। सीएफओ ने बताया कि पूरी तरह आग बुझने के बाद ही आग के कारणों और आग से हुए नुकसान का पता चल पाएगा।

प्लास्टिक के पुर्जे बनाने वाली कंपनी में लगी आग के चलते जहरीला धुआं निकल रहा था, जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट