देश की खबरें | मुंबई में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जनवरी मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 15 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी।

उन्होंने कहा, ''यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18 वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के सात टैंकरों को लगाया गया है।'' उन्होंने कहा कि इसे तीसरे स्तर (भीषण) की आग बताया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम 15 लोग झुलस गए, जिन्हें नजदीकी भाटिया अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने कहा, ''अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि घायलों में से 12 को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन अन्य का इलाज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।''

उन्होंने कहा कि अग्निशमन और बचाव अभियान अभी जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Namibia Cricket Ground Pitch Report: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? दूसरे वनडे से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड