ताजा खबरें | घोर परिवारवादी कभी देश और प्रदेश का भला नहीं कर सकते : मोदी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती में रविवार को एक रैली के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि घोर परिवारवादी कभी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते और इनका एक ही मंत्र है- ‘‘पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता इनके पैरों पर।’’

बस्ती (उप्र), 27 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्ती में रविवार को एक रैली के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि घोर परिवारवादी कभी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते और इनका एक ही मंत्र है- ‘‘पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता इनके पैरों पर।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने बस्ती के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान, हथियागढ़ में बस्ती, संत कबीरनगर, सिद्धार्थनगर और आम्बेडकर नगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘घोर परिवारवादी समाज के कमजोर वर्गों पर गुंडई करने वाले माफ‍ियाओं को ताकत देते’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घोर परिवारवादियों का एक ही मंत्र है, पैसा परिवार की तिजोरी में, कानून जेब में और जनता उनके पैरों पर। ये उत्तर प्रदेश और देश को ताकतवर नहीं होने देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कबीर जी ने इनके (परिवारवादियों के) लिए कहा था कि 'दुर्बल को न सताइए, जाकी मोटी हाय' और गरीब की इसी हाय ने 2014 में इन्हें झटक दिया, 2017 में पटक दिया और 2019 में साफ कर दिया और अब 2022 में तो इन्हें अपनी ही सीट बचाने के लाले पड़ गये हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनौती भरे समय में भारत ने हमेशा अपने हरेक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी है और जहां भी संकट आया, वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों भारतीयों को वापस ला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार यूक्रेन में मौजूद भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि यह भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का समय है और यह ‘‘जात-पात, छोटी-छोटी बातों से ऊपर उठकर राष्‍ट्र के साथ खड़े होने का समय है।''

मोदी ने कहा, ‘‘हमें हर साल, लगातार हर हाल में अपनी सेनाओं को आधुनिक बनाते रहना होगा और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुद को खपाना होगा, लेकिन ये काम घोर परिवारवादी, घोर स्‍वार्थी कभी नहीं कर सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों का इतिहास रक्षा सौदों में कमीशन खाने का रहा हो, वे परिवारवादी देश को कभी मजबूत नहीं कर सकते। जो लोग देश की सेनाओं की जरूरत को हमेशा नजरअंदाज करते रहे, वे परिवारवादी देश को मजबूत नहीं कर सकते।''

मोदी ने भरोसा जताया किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘‘प्रचंड बहुमत वाली सरकार’’ बनेगी।

प्रधानमंत्री ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में किए गए सर्जिकल हमले का जिक्र करते जुए कहा, ‘‘आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत को याद कर रहा है, कल बालाकोट हवाई हमले के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपनी वायुसेना के पराक्रम को भी याद किया। हमारे शूरवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में ही घुसकर मारा था। याद है न।''

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिन जब-जब आता है, देश का सीना गर्व से और चौड़ा हो जाता है, लेकिन भारत का यह पराक्रम दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बैठे कुछ घोर परिवारवादियों को रत्‍ती भर भी पसंद नहीं आता। ये लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते हैं। उनके सामर्थ्य पर विश्वास नहीं करते, इसलिए ऐसे लोगों से उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत सतर्क रहना है।''

मोदी ने अपने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राष्ट्र भक्ति’ और ‘परिवार भक्ति’ में अंतर है।

रैली को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी