देश की खबरें | इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर गजब का उत्साह: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल को होने वाले ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

नयी दिल्ली, 30 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल को होने वाले ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब तक लाखों लोग इस सालाना कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा कर चुके हैं।

यह आयोजन एक अप्रैल को नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इस साल की परीक्षा पे चर्चा को लेकर गजब का उत्साह है। लाखों लोग अपने बहुमूल्य सुझाव व अनुभव साझा कर चुके हैं। इसमें योगदान देने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को मैं धन्यवाद देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें एक अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है।

‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों से संवाद करते हैं। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग पिछले चार साल से इसका आयोजन कर रहा है।

इसके पहले तीन संस्करण नयी दिल्ली में एक संवादात्मक ‘टाउन-हॉल’ प्रारूप में आयोजित किए गए थे। चौथा संस्करण पिछले साल सात अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट