देश की खबरें | वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप 3 प्रतिबंध हटाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने रविवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना(जीआरएपी) के तहत स्टेज-3 प्रतिबंधों को हटा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, 12 जनवरी अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने रविवार को क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना(जीआरएपी) के तहत स्टेज-3 प्रतिबंधों को हटा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गयी।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और इसके आस-पास हल्की वर्षा हुई। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली मौसमी प्रणाली है, जो उत्तर-पश्चिम भारत में सर्दियों में वर्षा और बर्फबारी लाती है। इससे शहर की वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को शाम चार बजे 278 रहा, जो चरण-3 प्रतिबंधों के कार्यान्वयन के लिए 350 अंक की सीमा से 72 अंक कम था, जिसमें गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध भी शामिल है।

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 14-15 जनवरी के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को पुन: लागू किये गये जीआरएपी चरण-3 में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया था। चरण-3 के तहत पांचवीं तक की कक्षाओं को ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन और भौतिक रूप में) में संचालित करना जरूरी है। माता-पिता और छात्रों के पास जहां भी उपलब्ध हो, ऑनलाइन शिक्षा चुनने का विकल्प है।

चरण-3 के तहत, दिल्ली और आस-पास के एनसीआर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों (चार पहिया वाहनों) का उपयोग प्रतिबंधित है। दिव्यांग व्यक्तियों को इससे छूट दी गई है।

सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जीआरएपी के तहत प्रतिबंध लागू होते हैं, जो वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है - सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में जीआरएपी के तहत प्रतिबंध लागू होते हैं, जो वायु गुणवत्ता को चार चरणों में वर्गीकृत करता है - चरण-1 (खराब, एक्यूआई 201-300), चरण-2 (बहुत खराब, एक्यूआई 301-400), चरण-3 (गंभीर, एक्यूआई 401-450), और चरण-4 (अति गंभीर, एक्यूआई 450 से ऊपर)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू