जरुरी जानकारी | ग्रैन्यूल्स ने अमेरिका में रक्तचाप कम करने वाली दवा की 33 हजार बोतलें वापस मंगाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया विनिर्माण संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका में रक्तचाप कम करने वाली एक जेनेरिक दवा की 33,000 से ज़्यादा बोतलें वापस मंगा रही है। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया विनिर्माण संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका में रक्तचाप कम करने वाली एक जेनेरिक दवा की 33,000 से ज़्यादा बोतलें वापस मंगा रही है। अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (एफडीए) ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने अपनी हालिया प्रवर्तन रिपोर्ट में कहा कि हैदराबाद स्थित दवा विनिर्माता कंपनी 100 और 500 गोलियों वाली मेटोप्रोलोल सक्सीनेट विस्तारित-रिलीज़ टैबलेट की 33,024 बोतलें वापस मंगा रही है।

अमेरिका स्थित ग्रैन्यूल्स फार्मास्युटिकल्स इंक ने कहा कि वह विनिर्देशों में विफल रहने के कारण भारत में उत्पादित लॉट को वापस मंगा रही है।

यूएसएफडीए ने कहा कि यह उत्पाद छठे महीने में स्थिरता अध्ययन में मानदंडों को पूरा करने में विफल रहा।

ग्रैन्यूल्स ने 24 जून को राष्ट्रव्यापी श्रेणी-2 वापसी अभियान की शुरुआत की।

यूएसएफडीए के अनुसार, श्रेणी-2 वापसी अभियान तब शुरू किया जाता है जब उल्लंघनकारी उत्पाद के उपयोग या संपर्क से अस्थायी या चिकित्सकीय रूप से प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज