जरुरी जानकारी | अमेरिकी शुल्क के बीच गोयल निर्यातकों के साथ करेंगे बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 26 प्रतिशत अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगाये जाने के बीच भारत के व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल बुधवार को निर्यातकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 26 प्रतिशत अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगाये जाने के बीच भारत के व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) और निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो के प्रतिनिधि विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

परिषद के एक अधिकारी ने बताया कि निर्यातक अमेरिकी शुल्क से अपनी चिंताओं और संभावित अवसरों के बारे में बताएंगे।

निर्यातक ने कहा, ‘‘शुल्क से अमेरिका में मांग प्रभावित हो सकती है, जिससे हमारे निर्यात को नुकसान पहुंचेगा।’’

भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका का योगदान करीब 18 प्रतिशत है। आयात में यह 6.22 प्रतिशत और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73 प्रतिशत है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण फरवरी में लगातार चौथे महीने निर्यात में गिरावट आई है।

भारत का वस्तु निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-फरवरी के दौरान 395.63 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 395.38 अरब डॉलर था।

इस अवधि के दौरान सेवा निर्यात 354.90 अरब डॉलर का रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 311.05 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\