जरुरी जानकारी | गोयल ने श्रीनगर के सेब व्यापारियों को उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सेब व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह आयात से सुरक्षा की उनकी मांग पर विचार करेंगे।

नयी दिल्ली, छह जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सेब व्यापारियों को भरोसा दिया कि वह आयात से सुरक्षा की उनकी मांग पर विचार करेंगे।

उन्होंने साथ ही उत्पादकों और उपभोक्ताओं, दोनों के हितों को संतुलित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

गोयल ने कहा कि वह हस्तशिल्प पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम करने के लिए हितधारकों के सुझाव पर विचार करेंगे। उद्योग ने जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की मांग की है।

उन्होंने श्रीनगर में एफटीआईआई व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने उनसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय के साथ भी विवरण साझा करने को कहा है। मैं भी बात करूंगा और देखूंगा कि (उत्पादों को) पांच प्रतिशत (जीएसटी) की श्रेणी में कैसे लाया जाए... हम इसका समाधान खोजने की कोशिश करेंगे।''

कश्मीरी सेब के बारे में उन्होंने कहा कि उद्योग ने इस फल पर अधिक सुरक्षा की मांग की है, जिस पर इस समय न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) 50 रुपये प्रति किलोग्राम और 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगता है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं और किसानों के हितों को संतुलित करने की भी जरूरत है। इस समय भारत घरेलू बाजार में कमी को पूरा करने के लिए हर साल 4.5-5 टन सेब का आयात करता है।

गोयल ने कहा, ''मैं (केंद्रीय) कृषि मंत्रालय से (इस मुद्दे पर) बात करूंगा।'' उन्होंने कहा कि भारत नए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत भारतीय उद्योग और उपभोक्ताओं के हितों की हमेशा रक्षा करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका