देश की खबरें | पंजाब के राज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा मुद्दों का जायजा लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को सीमावर्ती जिलों -पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरन तारन - में सुरक्षा मुद्दों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अमृतसर, 12 अप्रैल पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को सीमावर्ती जिलों -पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरन तारन - में सुरक्षा मुद्दों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में सीमा सुरक्षा बल, गुप्तचर ब्यूरो, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों को उठाया गया और सभी एजेंसियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

इससे पहले, राज्यपाल ने अमृतसर और तरनतारन जिलों के सरपंचों और अन्य प्रमुख लोगों के साथ एक बैठक को संबोधित किया।

राज्यपाल ने लोगों से सीमा सुरक्षा बलों की आंख और कान बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हथियारों और गोला-बारूद को से नीचे फेंकने की पिछली घटनाओं के कारण सभी संबंधितों पक्षों को सतर्क रहने की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू