देश की खबरें | पंजाब के राज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत समारोह में मान की अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल नहीं होने पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आपत्ति जताई। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू शनिवार को पहली बार चंडीगढ़ पहुंची।

राज्यपाल ने राजभवन में मुर्मू का स्वागत करते हुए कार्यक्रम से मान की अनुपस्थिति को नोट किया।

पुरोहित ने कहा कि उन्होंने मान को इस स्वागत कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (मान ने) इसे स्वीकार भी किया था। उनकी कुछ मजबूरियां हो सकती हैं।’’

राज्यपाल के आनुसार मान ने स्वयं आने के बजाय एक प्रतिनिधि भेज दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मुझे लगता है कि किसी की संवैधानिक जिम्मेदारी को पूरा करना महत्वपूर्ण है।’’

राष्ट्रपति सुखना झील में भारतीय वायु सेना के हवाई करतब देखने के लिए चंडीगढ़ में थीं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)