देश की खबरें | राजस्थान दिवस पर राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री गहलोत ने शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

जयपुर, 30 मार्च राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल मिश्र ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राजस्थान भौगोलिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की विविधता से अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि ‘भक्ति और शक्ति’ का ऐसा अनूठा संगम है, जिसके कण-कण में त्याग, तपस्या, वीरता और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं।

राज्यपाल ने इस अवसर पर लोगों से राजस्थान की सद्भाव की संस्कृति को सहेजने और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया ताकि राज्य निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हम सबके लिए महान गौरव का क्षण है। यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव है। गहलोत के अनुसार, ‘‘राजस्थान दिवस पर मैं जनता के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपनी अद्वितीय विरासत, अनंत स्वाभिमान, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध संस्कृति के कारण प्रदेश की विश्व में एक अलग पहचान है।’’

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित तमाम नेताओं ने भी राजस्थान दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर राजस्थान दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\