Rajasthan: राज्यपाल ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

राज्यपाल कलराज मिश्र ने दौसा जिले में चार साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Photo Credits: PTI

जयपुर, 11 नवंबर:  राज्यपाल कलराज मिश्र ने दौसा जिले में चार साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.राज्यपाल ने शनिवार को इस संबंध में पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा से फोन पर बात की.राजभवन के बयान के अनुसार राज्यपाल ने इस घटना से जुड़ी खबरों पर संज्ञान लेते हुए गहरा रोष जताया है.

मिश्र ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में फोन पर बात की. उन्होंने इस दौरान दोषी के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज को शर्मसार करती हैं.उन्होंने पुलिस महानिदेशक को कानून एवं आम जन की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत दी.

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह नेहरा ने शुक्रवार रात को बताया कि आरोपी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार