देश की खबरें | सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सबकी समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है और किसी भी समस्या को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

गोरखपुर, 28 नवंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सबकी समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है और किसी भी समस्या को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे।

इस दौरान उन्होंने करीब 600 लोगों की समस्याएं सुनीं और सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और हर हाल में सबकी समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मंदिर परिसर में फरियादियों तक मुख्यमंत्री खुद गए। एक-एक कर उन्होंने सभी लोगों की समस्याएं सुनीं, उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया।

अधिकारियों से कहा कि सभी समस्याओं को त्वरित गति से इस प्रकार प्रभावी ढंग से निस्तारित करें जिससे फरियादी संतुष्ट हो सकें और उन्हें कहीं भटकना न पड़े।

इस दौरान गुर्दे से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए मदद की गुहार करने आई देवरिया की एक महिला से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा।

साथ ही आयुक्त को निर्देशित किया कि महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए और इलाज के लिए खर्च होने वाली रकम की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\