जरुरी जानकारी | सरकार फसल बीमा के लिए घर-घर वितरण अभियान शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को फसल बीमा पॉलिसी देने के लिए वह घर-घर वितरण अभियान शुरू करेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के आगामी खरीफ सत्र मे कार्यान्वयन के सातवें साल में प्रवेश के साथ योजना शुरू की जा रही है।

नई दिल्ली, 18 फरवरी सरकार ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को फसल बीमा पॉलिसी देने के लिए वह घर-घर वितरण अभियान शुरू करेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के आगामी खरीफ सत्र मे कार्यान्वयन के सातवें साल में प्रवेश के साथ योजना शुरू की जा रही है।

कृषि मंत्रालय ने कहा कि घर-घर चलाया जाने वाला अभियान 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी किसान पीएमएफबीवाई के तहत सरकार की नीतियों, भूमि रिकॉर्ड, दावे की प्रक्रिया और शिकायत निवारण के बारे में सभी जानकारी से अच्छी तरह से वाकिफ हों।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जून से शुरू होने वाले आगामी खरीफ सत्र में योजना लागू करने करने वाले सभी राज्यों में घर-घर जाकर अभियान शुरू किया जाएगा।

फरवरी 2016 में शुरू की गई पीएमएफबीवाई का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली फसल के नुकसान/क्षति से पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

मंत्रालय के अनुसार, पीएमएफबीवाई के तहत 36 करोड़ से अधिक किसानों के आवेदनों का बीमा किया गया है, इस साल 4 फरवरी तक इस योजना के तहत 1,07,059 करोड़ रुपये से अधिक दावों का भुगतान किया जा चुका है।

फसल बीमा योजना सबसे कमजोर किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में कामयाब रही है क्योंकि इस योजना में नामांकित लगभग 85 प्रतिशत किसान छोटे और सीमांत किसान हैं।

हालांकि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को वर्ष 2020 में किसानों की स्वैच्छिक भागीदारी के लिहाज से बदला गया था।

किसान को किसी भी घटना के 72 घंटे के भीतर फसल के नुकसान की सूचना फसल बीमा ऐप, सीएससी केंद्र या निकटतम कृषि अधिकारी के माध्यम से देने के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। पात्र किसान के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से दावे का भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने 2022-23 के बजट भाषण में फसल बीमा के लिए ड्रोन के उपयोग का प्रस्ताव किया है। इससे जमीन पर योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए प्रौद्योगिकी के एकीकरण को और मजबूत किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड