कमजोर मांग के बीच कोल इंडिया के उत्पादन लक्ष्य में कटौती नहीं करेगी सरकार

एक अधकारी ने कहा कि कोल इंडिया के चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य में कटौती की कोई योजना नहीं है। कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष में 71 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। 31 मार्च तक कोल इंडिया का खान के पास भंडार 7.4 करोड़ टन था, जो अब तक का सर्वकालिक उच्चस्तर है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल सरकार का चालू वित्त वर्ष 2020-21 में कोल इंडिया (सीआईएल) के 71 करोड़ टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य में कटौती का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, कोरोना वायरस की वजह से लागू बंद के चलते बिजली की मांग में काफी कमी आई है और देश में कोयले का पर्याप्त भंडार है।

एक अधकारी ने कहा कि कोल इंडिया के चालू वित्त वर्ष के उत्पादन लक्ष्य में कटौती की कोई योजना नहीं है। कोल इंडिया को चालू वित्त वर्ष में 71 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। 31 मार्च तक कोल इंडिया का खान के पास भंडार 7.4 करोड़ टन था, जो अब तक का सर्वकालिक उच्चस्तर है।

पर्याप्त भंडार और बिजली क्षेत्र की कमजोर मांग के बावजूद कंपनी कोयले का उत्पादन जारी रखेगी, क्योंकि सरकार का मानना है कि आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ कोयले की मांग बढ़ेगी।

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा मानसून के दौरान कोयले के उत्पादन में कमी आती है। ऐसे में इस समय कोयले का अधिकतम उत्पादन करना अच्छा होगा।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि बिजली क्षेत्र से कोयले की अधिक मांग नहीं है क्योंकि उनके पास पहले से 28 दिन का भंडार है। ऐसे में कोल इंडिया कोयले की आपूर्ति को सीमेंट और स्पॉन्ज आयरन जैसे क्षेत्रों को स्थानांतरित करने की तैयारी कर रही है।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हाल में राज्यों से कहा था कि वे कोयले का आयात करने के बजाय इसकी खरीद कोल इंडिया से करें। उन्होंने कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के पास इसका पर्याप्त भंडार है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम