देश की खबरें | मुफ्त स्मार्टफोन योजना पर परीक्षण के बाद फैसला करेगी सरकार: मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजना पर परीक्षण के बाद कोई फैसला लेगी। सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
जयपुर, 23 जनवरी राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजना पर परीक्षण के बाद कोई फैसला लेगी। सरकार की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार की इस योजना के तहत लगभग 24.56 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं।
विधायक इंद्रा ने इस बारे में सवाल उठाया और पूछा था कि क्या सरकार इस योजना के तहत बाकी महिलाओं को स्मार्टफोन देने का विचार कर रही है। इसके जवाब में मंत्री ने कहा,‘‘इस योजना से महिलाओं को हुए लाभ व जनहित का परीक्षण करके स्मार्टफोन योजना पर आगामी निर्णय किया जाएगा।’’
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने ‘चिरंजीवी परिवार’ की महिलाओं को नि शुल्क स्मार्टफोन देने की योजना शुरू की थी। मंत्री ने अपने जवाब में बताया कि विगत सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए थे। कुल 24,56,001 महिलाओं को इंटरनेट डाटा से युक्त स्मार्टफोन दिया गया। इस पर कुल 1670.08 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।
इसके अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा की पालना में स्मार्टफोन वितरण कार्य को आचार संहिता के कारण बंद कर दिया गया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा था।
पृथ्वी कुंज धीरज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)