जरुरी जानकारी | हरित राजमार्गों पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये हरित एक्सप्रेस राजमार्गों के निर्माण पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे परिवहन को ‘स्मार्ट’ किया जा सकेगा और साथ ही प्रदूषण के स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 24 मार्च सरकार आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये हरित एक्सप्रेस राजमार्गों के निर्माण पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे परिवहन को ‘स्मार्ट’ किया जा सकेगा और साथ ही प्रदूषण के स्तर को भी कम करने में मदद मिलेगी।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने बताया कि इनमें से एक लाख करोड़ रुपये का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक साल में पूरा हो जाएगा। वहीं दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक या दो माह में होगा।

गडकरी ने राष्ट्रीय सड़क और राजमार्ग शिखर बैठक ‘हरित संरचना पर जोर’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम हरित राजमार्गों के निर्माण पर सात लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। इससे वायु प्रदूषण कम होगा, यातायात सुगम होगा और लॉजिस्टिक्स और परिवहन की लागत घटेगी।’’

उन्होंने कहा कि इन राजमार्गों का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक और अभियांत्रिकी के जरिये किया जा रहा है। इससे यातायात को ‘इंटेलिजेंट’ किया जा सकेगा और साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय संरचना पाइपलाइन के तहत 111 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा है और सरकार हरित रुख अपनाते हुए ‘पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना विकास’ का प्रयास कर रही है।

गडकरी ने कहा कि 22 हरित राजमार्ग गलियारों में से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रसेवे से दोनों महानगरों के बीच कार से यात्रा का समय घटकर 12 घंटे रह जाएगा। अभी इसमें 40 घंटे लगते हैं।

उन्होंने कहा कि इस 1,300 किलोमीटर की परियोजना का 60 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। हम शेष कार्य को भी एक साल में पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के पहले चरण के तहत आठ लेन होंगी। दूसरे चरण में इनकी संख्या 12 होगी।

उन्होंने कहा कि इसके तहत अलग से एक इलेक्ट्रिक राजमार्ग लेन भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर इलेक्ट्रिक ट्रक भी उपलब्ध होंगे।

गडकरी ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा परियोजना का काम दो से तीन महीने में शुरू होगा। इसके अलावा पाइपलइन में 4,063 करोड़ रुपये की दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेस राजमार्ग और 4,000 करोड़ रुपये की अहमदाबाद-धोलेरा राजमार्ग परियोजना भी है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स