जरुरी जानकारी | सरकार तेल, गैस खोज को बढ़ावा देने के लिये एडीआर के परिचालन को लेकर कंपनी गठित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल और गैस की खोज और निकासी के जरूरी भूगर्भीय सूचनओं के प्रबंध के लिए सरकार देश के पहले ‘नेशनल डाटा रिपोजिटरी’ (एनडीआर) के स्वामित्व एवं परिचालन को लेकर एक कंपनी गठित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी तेल और गैस की खोज और निकासी के जरूरी भूगर्भीय सूचनओं के प्रबंध के लिए सरकार देश के पहले ‘नेशनल डाटा रिपोजिटरी’ (एनडीआर) के स्वामित्व एवं परिचालन को लेकर एक कंपनी गठित करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआर आंकड़ों का संग्रह और उसे संरक्षित रखने वाला एक केंद्र है जो अवसादी चट्टानों के बारे में सूचनाएं रखता है। इसका मकसद तेल एवं गैस की खोज और उत्पादन को गति देना है।

भविष्य में तेल एवं गैस खोज और उत्पादन में उपयोग को लेकर देश के वृहत अवसदी बेसिन से जुड़े आंकड़ो को प्राप्त कर उसे संरक्षित रखने के लिये एनडीआर का गठन 2017 में हुआ। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमरनाथ ने कहा, ‘‘सरकार ने यह निर्णय किया है कि एनडीआर को एक अलग स्वतंत्र कंपनी में हस्तातंरित किया जाएगा।’’

यहां खोज और उत्पादन विषय पर एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इस बारे में निर्णय कर लिया गया है और औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

एनडीआर भूकंपीय और अन्य जरूरी आंकड़े एकत्रित करेगा और उसे संग्रह करेगा जिसका उपयोग कोई भी कंपनी देश में तेल एवं एवं गैस की संभावना का पता लगाने के लिये शुल्क देकर कर सकती है।

इससे खुला क्षेत्र लाइसेंस व्यवस्था को मदद मिलेगी जहां कंपनियां उन जगहों को चयन कर सकती हैं, जहां वह खोज व उत्पादन करना चाहती हैं।

एनडीआर फिलहाल हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय से संबद्ध है और इसके कार्यो का वित्त पोषण सरकार करती है।

एनडीआर को अलग स्वतंत्र कंपनी के रूप में गठित करने पीछे मकसद इसके परिचालन को वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। कंपनी उन इकाइयों से शुल्क लेकर आंकड़े देगी जो इस क्षेत्र में निवेश करना चाह रहे हैं। इससे कंपनी के कार्यों के लिये पैसा प्राप्त होगा।

अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार कंपनियों को तेल एवं गैस खोज और उत्पादन लाइेंस सभी जरूरी पर्यावरण और अन्य मंजूरी के साथ देने पर विचार कर रही है ताकि उत्पादन में लगने वाला समय कम हो।

उन्होंने कहा कि इसका मकसद कारोबार को सुगम बनाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\