रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने के लिये प्रवासी मजदूरों को भरपेट भोजन दे सरकार : मायावती

मायावती ने सोमवार को केन्द्र और राज्य सरकारों से यह मांग करते हुये कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिये इसके परीक्षण का दायरा बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र और राज्य सरकारों से मांग की है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिये उन्हें भरपेट भोजन मुहैया कराया जाये ताकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रहे।

मायावती ने सोमवार को केन्द्र और राज्य सरकारों से यह मांग करते हुये कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिये इसके परीक्षण का दायरा बढ़ाने का सुझाव भी दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केन्द्र व सभी राज्य सरकारें, कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने के साथ-साथ खासकर लाचार लाखों गरीब मजदूर प्रवासियों को पेट भर खाना उपलब्ध करायें वरना भूख से तड़पते ये लोग कैसे अपनी इम्यूनिटी बढ़ाकर घातक कोरोना बीमारी से बच पायेंगे?’’

उन्होंने सरकार से गरीब मजदूरों को भूख से बचाने के लिये पूछा, ‘‘सरकारी गोदामों का गल्ला आखिर किस दिन काम आएगा?’’

ती ने लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न इलाकों में फंसे प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न की समस्या से बचाने के लिये राज्य सरकारों को इन्हें सुरक्षित इनके घरों तक पहुंचाने का सुझाव भी दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वैसे बेहतर तो यही होगा कि सरकारें, लॉकडाउन से पीड़ित इन लाखों मज़लूम व मजबूर लोगों की जल्दी से जल्दी उचित व्यवस्था करके इन्हें इनके घरों में सुरक्षित भिजवाये।’’

मायावती ने बसपा की इस मांग को भी दोहराया कि प्रवासी मजदूरों को जीवन यापन के लिए फौरी तौर पर इनकी कुछ आर्थिक मदद भी जरूर की जाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट