देश की खबरें | यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सामरिक योजना बनाए सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार को सामरिक योजना बनाने की जरूरत है।

नयी दिल्ली, एक मार्च कांग्रेस ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सरकार को सामरिक योजना बनाने की जरूरत है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द कदम उठाने का आग्रह किया और कहा कि इस वक्त एक-एक मिनट कीमती है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन के जान गंवाने की दुखद खबर मिली है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं फिर यह बात दोहराता हूं कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार को एक सामरिक योजना बनाने की जरूरत है। एक-एक मिनट कीमती है।’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र नवीन की मृत्यु की खबर बहुत ही दुखदायी है। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस दें। मेरा सरकार से निवेदन है कि हरसंभव प्रयास कर जल्द से जल्द हमारे सभी छात्र-छात्राओं को वापस लाया जाए।’’

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे संवाद से सरकार को आगे बेहतर से बेहतर कदम उठाने में मदद मिलेगी।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मोदी जी, आपकी सरकार की संवेदन शून्यता के कारण कर्नाटक के जिस परिवार ने अपने बच्चे को खो दिया, उन्हें क्या कहेंगे ? यूक्रेन युद्ध के बीच 20 हज़ार भारतीयों ज़िन्दगी हर पल ख़तरे में है और आप ये सब करने में जुटे हैं ? हज़ारों बच्चों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी किसकी है?’’

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने यूक्रेन के प्रकरण में जिस तरह से ‘निष्ठुरता, संवेदनहीनता और क्रूरता’ दिखाई, उसके कारण एक भारतीय छात्र की जान चली गई।

उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘‘कितने भारतीय छात्र-छात्राएं लापता हैं? कितने छात्र-छात्राएं खतरे वाले क्षेत्र में हैं? क्या सरकार या दूतावास के पास इसकी कोई सूची है? क्या सरकार ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए कोई विस्तृत योजना बनाई गई है?

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने भारतीय बच्चों को गोलाबारी के बीच लावारिस छोड़ दिया है।

रागिनी ने कहा, ‘‘नजारे नहीं, नतीजे चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करे कि सभी भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।’’

युद्ध प्रभावित यूक्रेन के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मारे गए छात्र की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले में चलगेरी के निवासी नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट