देश की खबरें | यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने की योजना जल्द सार्वजनिक करे सरकार: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को समय रहते स्वदेश लाने में केंद्र सरकार के विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को अब बताना चाहिए कि भारत के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की उसकी क्या योजना है।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी कांग्रेस ने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को समय रहते स्वदेश लाने में केंद्र सरकार के विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को अब बताना चाहिए कि भारत के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की उसकी क्या योजना है।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूक्रेन में सैनिकों द्वारा कुछ भारतीय छात्रों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर साझा किया।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ऐसी हिंसा का शिकार हो रहे भारतीय छात्रों और यह वीडियो देख रहे उनके परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है। किसी भी माता-पिता को इस स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा, ‘‘भारत सरकार को वहां से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की अपनी योजना के बारे में फंसे हुए लोगों और उनके परिवारों के साथ तत्काल ब्यौरा साझा करना चाहिए। हम अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ सकते।’

पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी चुनाव में फंसे हुए हैं, नागर विमान मंत्री (ज्योतिरादित्य सिंधिया) भाजपा के सदस्यता अभियान में फंसे हैं, विदेश मंत्रालय विरोधाभासी परामर्श जारी करके गाले बजाने में फंसा है। हमारे बच्चे यूक्रेन में दर्दनाक परिस्थिति में फंसे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और उनके परेशान परिवारों के लिए शब्द नहीं बोला है। मोदी जी के समर्थक अक्सर ‘घर वापसी’ का शोर मचाते हैं, लेकिन यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों की ‘घर वापसी’ के बारे में सब खामोश हैं।’’

रागिनी ने कहा, ‘‘सरकार को बताना चाहिए कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की उसकी क्या योजना है। उसे यह जल्द करना चाहिए ताकि परिवारों और बच्चों को भरोसा जगे।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट