देश की खबरें | यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास तेज करे सरकार: वाम दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाम दलों ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह यूक्रेन से छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज करे।

नयी दिल्ली, एक मार्च वाम दलों ने मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह यूक्रेन से छात्रों समेत सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज करे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताया और कहा कि इससे सभी भारतीय नागरिकों को दुख हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारत सरकार की दूरदर्शिता की कमी के चलते भारतीय नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। हमें इस युद्ध क्षेत्र से सभी भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए सबकुछ करना चाहिए।’’

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भारतीय छात्र की मौत पर दुख जताते हुए कहा, ‘‘गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। भारत सरकार से आग्रह है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए प्रयास तेज किए जाएं।’’

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोप के इस युद्धग्रस्त देश के खारकीव शहर में मंगलवार सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मौत हो गई। इसके कुछ ही घंटे पहले यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया था।

रूस के हमले के बाद यूक्रेन में जारी युद्ध में यह किसी भारतीय व्यक्ति की मौत का पहला मामला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में जारी युद्ध और वहां से भारतीयों, विशेषकर छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए चलाए जा रहे अभियान के बीच मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। पिछले 48 घंटे में यूक्रेन के मुद्दे पर उनकी यह चौथी बैठक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\