सरकार दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण बढ़ाएगी: अधिकारी

सरकार दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण बढ़ाएगी। विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष सारंगी ने शुक्रवार को कहा कि इन वस्तुओं को सरकार से इतर तत्वों और आतंकवादियों के हाथों में पड़ने से बचाने के लिए ऐसा किया जाएगा।

कोलकाता, 01 सितंबर:  सरकार दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण बढ़ाएगी। विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष सारंगी ने शुक्रवार को कहा कि इन वस्तुओं को सरकार से इतर तत्वों और आतंकवादियों के हाथों में पड़ने से बचाने के लिए ऐसा किया जाएगा. दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं वे हैं जिनका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है. सारंगी ने यहां इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स में कहा कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया समूह जैसे कई बहुपक्षीय समूहों का हिस्सा है. उन्होंने कहा, ''बढ़े हुए निर्यात नियंत्रण से यह सुनिश्चित होगा कि ये दोहरे उपयोग वाली वस्तुएं सरकार से इतर तत्वों और आतंकवादियों के हाथों में न पड़ें.''

सारंगी ने यह भी कहा कि डीजीएफटी (विदेश व्यापार महानिदेशालय) अंतर-मंत्रालयी परामर्श के बाद दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं की एक विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकी (विशेष स्कोमेट) की सूची तैयार कर रहा है.उन्होंने कहा, ''हमारे पास दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण की सख्त व्यवस्था है। हम उन देशों पर भी नजर रखते हैं, जहां ये वस्तुएं भेजी जाती हैं.''

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (निशस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले) मुआनपुई सैयावी ने कहा कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्र में दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर नियंत्रण 'चुनौतीपूर्ण' है और इसके लिए सरकार, उद्योग और अन्य संबंधित पक्षों के बीच साझेदारी महत्वपूर्ण है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें