देश की खबरें | दिल्ली में जलभराव की स्थिति पर चर्चा के लिए सरकार करेगी आपात बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित होने के मद्देनजर शहर में स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार दोपहर को एक आपात बैठक करेगी।

नयी दिल्ली, 28 जून दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित होने के मद्देनजर शहर में स्थिति की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार दोपहर को एक आपात बैठक करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट के सभी मंत्री और शीर्ष अधिकारी दोपहर दो बजे सचिवालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-एक की छत का एक हिस्सा ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे बारिश शुरू हुई और सफदरजंग मौसम केंद्र ने 153.7 मिमी बारिश दर्ज की है।

दिल्लीवासियों ने जलमग्न सड़कों पर डूबे वाहनों और यातायात बाधित होने के कारण फंसी गाड़ियों की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट