कोरोना वायरस महामारी से किसानों, कामगारों को हुये नुकसान की भरपाई करे सरकार: शरद यादव

यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पिछले एक महीने से जारी लॅाकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था इस हाल में पहुंच गयी है कि सरकार को कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करना पड़ रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आजीविका पर पड़े नकारात्मक असर को देखते हुये सरकार से किसानों और कामगारों को हुये नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पिछले एक महीने से जारी लॅाकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था इस हाल में पहुंच गयी है कि सरकार को कर्मचारियों के भत्तों में कटौती करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार को संकट की इस घड़ी में इस तरह के जनविरोधी फैसले करने से बचने का सुझाव देते हुये कहा, ‘‘कहां पांच हजार अरब डॉलर वाली अर्थव्यवस्था की बात हो रही थी और आर्थिक स्थिति की एक महीने में ऐसी हालत हो गयी कि पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के भत्ते काटने पड़े। सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।’’

इस बीच भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान ने भी सरकार से हाल ही में बेमौसम की बारिश से किसानों को हुये भारी नुकसान की भरपायी करने की मांग की है।

अनजान ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले दो तीन दिनों में हुयी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल व्यापक पैमाने पर बर्बाद हो गयी। उन्होंने सरकार से नुकसान का अविलंब आकलन कर किसानों को क्षतिपूर्ति देने की मांग की है।

शरद यादव ने भी लॉकडाउन के दौरान कामगारों और किसानों को हुये नुकसान के लिये सरकार से हर्जाना देने की मांग करते हुये कहा कि निजी क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारियों के वेतन भत्तों में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट