विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी रहने पर सरकार ने पाबंदियां बढ़ायीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने सोमवार को उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया, जिनसे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

इस्लामाबाद, 22 मार्च पाकिस्तान ने सोमवार को उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया, जिनसे देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रीय कमान एवं नियंत्रण केंद्र (एनसीओसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया गया। यह इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए स्थापित मुख्य राष्ट्रीय निकाय है।

एनसीओसी के प्रमुख नियोजन मंत्री असद उमर ने कहा कि पाबंदियां सख्त करने का निर्णय नये मामलों में वृद्धि के आलोक में लिया गया है, क्योंकि प्रयास करने के बाद भी मामले घट नहीं रहे थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज सुबह एनसीओसी की बैठक में हमने उन गतिविधियों पर पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया जिनसे कोविड संक्रमण दर में तेज वृद्धि हो रही थी। प्रांतीय और इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र के प्रशासन को मानक संचालन प्रक्रिया के क्रियान्वयन को सख्ती से लागू करने तथा उल्लंघनों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।’’

एनसीओसी के बयान के अनुसार, जिन जिलों में संक्रमण दर आठ फीसद से अधिक है, वहां अधिक प्रभाव वाले कदम उठाये जायेंगे और जहां उनसे कम संक्रमण दर है, वहां वर्तमान पाबंदियां जारी रहेंगी।

रेस्तराओं के अंदर खाने-पीने पर रोक लगा दी गयी हैं जबकि उसके बाहर में खाना-पीना रात दस बजे तक खुला रहेगा। रेस्तरां से भोजन ले जाने पर रोक नहीं लगायी गयी है। कम जरूरी सेवाओं के तहत सभी वाणिज्यिक गतिविधियां रात आठ बजे तक बंद हो जाएंगी।

चारदीवारी के अंदर किसी भी कार्यक्रम के आयोजन पर रोक रहेगी, बाहर में 300 तक लोगों के कार्यक्रम में एकत्र होने की इजाजत होगी लेकिन उसके लिए कोविड मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करना होगा।

एनसीओसी के अनुसार सिनेमा और धर्मस्थलों पर पाबंदी जारी रहेगी। उसने संपर्क वाले खेलकूद, त्योहार, सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों पर पूरी रोक लगा दी है।

एनसीओसी ने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों एवं अदालतों में 50 फीसद तक घर से काम करने नीति जारी रहेगी। इंटरसिटी सार्वजनिक परिवहन में 50 फीसद क्षमता तक ही लोग बैठ सकेंगे और ट्रेनों में 70 फीसद क्षमता तक इजाजत होगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

इससे पहले पाकिस्तान के अधिकारियों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर निजी कंपनियों द्वारा आयात किये गए कोविड-19 टीकों का मूल्य निर्धारित करने का फार्मूला तय किया।

पाकिस्तान के औषधि नियामक प्राधिकरण ने देश में आयातित कोविड-19 टीकों का अधिकतम खुदरा मूल्य तय करने की प्रक्रिया अधिसूचित की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रूसी टीके 'स्पूतनिक फाइव' की दो खुराकों का अधिकतम खुदरा मूल्य 8,449 जबकि चीन के कैनसाइनो बायोलॉजिक्स के टीके के एक इन्जेक्शन का दाम 4,225 रुपये होगा।

इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के 20 और मरीजों की मौत हो गयी, जिससे इस बीमारी से देश में अबतक 13,863 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार, देश में 2423 मरीजों की हालत गंभीर है। अबतक 583,538 स्वस्थ हो चुके हैं

पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,669 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 630,471 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट