देश की खबरें | सरकार रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण में बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठा रही : रक्षा सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने सोमवार को कहा कि सरकार सैन्य वैमानिकी में गुणवत्ता आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण में बाधाओं को दूर करने के वास्ते उचित कदम उठा रही है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने सोमवार को कहा कि सरकार सैन्य वैमानिकी में गुणवत्ता आश्वासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और रक्षा विनिर्माण उद्योग के स्वदेशीकरण में बाधाओं को दूर करने के वास्ते उचित कदम उठा रही है।

अरमाने ने यहां ‘स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सैन्य विमानन में क्यूए सुधार’ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रक्षा सचिव एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस महानिदेशालय (डीजीएक्यूए), रक्षा मंत्रालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर’ दृष्टिकोण के अनुरूप प्रगति कर रहा है।

अरमाने ने कहा कि यह एक चुनौती है, लेकिन तंत्र स्थापित किए जा रहे हैं और इसे हासिल करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने निजी क्षेत्र से वैमानिकी गुणवत्ता आश्वासन अनुसंधान और परीक्षण में अधिक निवेश करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\