देश की खबरें | सरकार बताए कि एलएसी पर अप्रैल, 2020 की स्थिति कब बहाल होगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा लोकसभा में वक्तव्य दिए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन से लगती सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा)पर अप्रैल, 2020 की स्थिति कब बहाल होगी।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा लोकसभा में वक्तव्य दिए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन से लगती सीमा (वास्तविक नियंत्रण रेखा)पर अप्रैल, 2020 की स्थिति कब बहाल होगी।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चलो जब जागे तभी सबेरा, सच तो बोल रहे हैं सदन में। जयशंकर जी से इस देश को दो सवाल पूछने चाहिए। पहला सवाल यह कि प्रधानमंत्री चीन का नाम क्‍यों नहीं लेते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अप्रैल, 2020 की स्थिति कब बहाल होगी? अगर यह नहीं हो रहा है तो यह सारी बातें जुबानी जमाखर्च हैं।’’

उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति को लेकर कहा, ‘‘पूरा देश जानना चाह रहा है कि बांग्‍लादेश में जो अत्‍याचार और जुल्म हो रहे हैं उसके बारे में सरकार क्‍या कर रही है?’’

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कुछ सप्ताह पहले चीन के साथ तनाव कम करने के लिए हुए समझौते के बारे में मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया और कहा कि इस सरकार का रुख स्पष्ट है कि बीजिंग के साथ संबंधों के विकास के लिए सीमा पर शांति जरूरी है।

उन्होंने लोकसभा में भारत-चीन संबंधों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और गलवान घाटी की झड़प के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि भारत और चीन के संबंध 2020 से असामान्य रहे, जब चीन की कार्रवाइयों की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बाधित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\