जरुरी जानकारी | सरकार ने अगले वित्त वर्ष से तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

नयी दिल्ली, पांच मार्च केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

ऐसे में एक अप्रैल से कार और दोपहिया वाहनों की बीमा लागत में बढ़ोतरी का अनुमान है।

प्रस्तावित संशोधित दरों के अनुसार 1,000 घन क्षमता (सीसी) वाली निजी कारों पर 2019-20 में 2,072 रुपये की तुलना में 2,094 रुपये की दर लागू होंगी।

इसी तरह 1,000 सीसी से 1,500 सीसी वाली निजी कारों पर 3,221 रुपये की तुलना में 3,416 रुपये की दर होंगी, जबकि 1,500 सीसी से ऊपर की कार के मालिकों को 7,890 रुपये की जगह 7,897 रुपये का प्रीमियम देना होगा।

दोपहिया वाहनों के मामले में 150 सीसी से 350 सीसी तक के वाहनों के लिए 1,366 रुपये बतौर प्रीमियम देना होना, जबकि 350 सीसी से अधिक के वाहनों के लिए प्रीमियम 2,804 रुपये होगा।

कोविड-19 महामारी के कारण दो साल की मोहलत के बाद संशोधित टीपी बीमा प्रीमियम एक अप्रैल से लागू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal vs Italy, T20 World Cup 2026 17th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इटली के कप्तान हैरी मनेंटी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रनों से करारी शिकस्त, दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षणा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम OMN के मैच का स्कोरकार्ड

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर अभिनेत्री सोनम पंडित का वीडियो वायरल; इंटरनेट पर मची धूम, 'मेरे साई' फेम एक्ट्रेस ने जीता फैंस का दिल

Sarla Maheshwari Dies: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी नहीं रहीं, 71 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; लोगों ने जताया दुख

\