तमिलनाडु सरकार ने 'निवार' से प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए केंद्र से मांगी सहायता

तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात ‘निवार’ से प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र से 3,758 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है. राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री आर बी उदयकुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी.

तमिलनाडु के सीएम के. पलानिस्वामी (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 6 दिसंबर: तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने चक्रवात ‘निवार’ से प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र से 3,758 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है. राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री आर बी उदयकुमार (R. B.Udaykumar) ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय दल के बीच हुई बैठक में इस अनुरोध के संबंध में उन्हें अवगत कराया गया.

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के निर्देशानुसार राज्य के अधिकारियों ने दल को चक्रवात निवार के कारण हुए नुकसान की जानकारी दी और बिना देरी किए राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए तत्काल 3,108 करोड़ रुपये जारी किए जाने का अनुरोध किया. साथ ही 650 करोड़ रुपये अस्थायी राहत कार्यों के लिए जारी करने की मांग की.

यह भी पढ़े: निवार के बाद तमिलनाडु में आ सकता है एक और तूफान : मौसम विभाग.

उल्लेखनीय है कि राज्य के 18 तटीय जिले निवार से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जहां संपत्तियों एवं फसलों को काफी क्षति पहुंची है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\