देश की खबरें | राजस्थान सरकार यूक्रेन से विद्यार्थियों और अन्य लोगों की वापसी के लिए हर संभव मदद कर रही: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे राजस्थान के विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानियों का भी सहयोग ले रही है।

जयपुर, एक मार्च राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे राजस्थान के विद्यार्थियों और अन्य लोगों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास के साथ-साथ प्रवासी राजस्थानियों का भी सहयोग ले रही है।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रत्येक भारतीय विद्यार्थी को जल्द से जल्द यूक्रेन से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि वे सकुशल अपने वतन लौट सकें। गहलोत ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पौलेंड स्थित भारतीय दूतावास एवं प्रवासी भारतीयों के निरंतर संपर्क में रहकर विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसमें वित्तीय सहायता सहित अन्य किसी भी तरह की मदद में कोई कमी नहीं आने देगी। गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से यूक्रेन से पौलंड पहुंचे राजस्थान के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे।

उन्होंने इन विद्यार्थियों को सुरक्षित पौलेंड लाने तथा मदद पहुंचाने के लिये प्रवासी राजस्थानी उद्यमी अमित लाठ एवं अशोक सेवक रामानी को साधुवाद दिया। मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों से यूक्रेन के वर्तमान हालात और सीमा पर फंसे भारतीय विद्यार्थियों के पौलेंड तक पहुंचने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों ने बताया कि लाखों लोग यूक्रेन की सीमाओं पर फंसे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सीमा पार करने के लिए उन्हें जान जोखिम में डाल कर लम्बी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि अभी भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुये हैं।

गहलोत ने विद्यार्थियों से कहा कि वे यूक्रेन में अभी तक फंसे अपने भारतीय विद्यार्थी मित्रों से बातचीत कर उन्हें हौंसला देते रहें तथा उन्हें पौलेंड या अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध करायें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवांगी शर्मा, हरिओम मीणा, आदित्य सहित अन्य विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विपत्ति के इस समय में उनकी सुरक्षा को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचे और वे सकुशल घर लौट सकें। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने भी विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें मदद पहुंचाने के प्रति आश्वस्त किया।

राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि पौलेंड में प्रवासी राजस्थानियों के माध्यम से यूक्रेन में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी मदद के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के साथ ही राज्य सरकार के अधिकारिक पोर्टल पर लिंक भी उपलब्ध कराया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\