देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मानदंड तय किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मानदंड तय किए हैं।

बेंगलुरु, 21 जून कर्नाटक सरकार ने राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मानदंड तय किए हैं।

इस पद के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से पर्यावरण अभियांत्रिकी अथवा इसके समकक्ष परास्नताक डिग्रीधारक होना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में तमिलनाडु, एक दिन में सबसे अधिक 2532 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या 60 हजार पहुंचने के करीब.

सरकार ने शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के जरिए मानदंड तय किए।

अध्यक्ष का चयन एक समिति करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री और मुख्य सचिव शामिल होंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus: आंध्र प्रदेश में COVID-19 के 477 नए मरीज, कुल संख्या 8,929 हुई.

इसके अलावा, आयु एवं अनुभव संबंधी मानदंडों का भी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय में नवंबर 2019 में एक जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए नियम तय करने का निर्देश दिए जाने का आग्रह किया गया था जिसके बाद ये नियम निर्धारित किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\