झारखंड सरकार दो नयी ‘कोरोना वायरस जांच प्रयोगशाला’ बनाने में जुटी-बन्ना गुप्ता

उन्होंने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान

रामगढ़, नौ अप्रैल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में तेजी लाने की जरूरत के बीच रांची के इटकी में और धनबाद के पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दो नयी प्रयोगशालाएं स्थापित करने में जुटी है।

उन्होंने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान

परिषद (आईसीएमआर) से रांची के इटकी और पीएमसीएच में बनायी जा रही इन दो प्रयोगशालाओं को कोरोना वायरस की जांच की अनुमति एवं मान्यता देने का अनुरोध किया है।

गुप्ता ने कहा कि राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की जांच के

लिए और प्रयोगशालाओं की आवश्यकता है। इतना ही नहीं राज्य ने केन्द्र सरकार से चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की भी मांग की है लेकिन अभी इसकी आपूर्ति समुचित मात्रा में नहीं हो पा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संबन्ध में उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र भी लिखा है।

झारखंड में अभी तक कुल 13 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं जिनमें से 72 वर्षीय एक रोगी की बुधवार देर रात बोकारो में मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी