देश की खबरें | झारखंड सरकार ने पेसा अधिनियम पर सामाजिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया।

रांची, 15 मई झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विचार-विमर्श किया।

पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को आमतौर पर पेसा अधिनियम के नाम से जाना जाता है।

अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला पेसा अधिनियम 1996 में लागू किया गया था। राज्य में इस कानून को अब तक लागू नहीं किया गया है।

पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड पंचायत प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) नियम, 2024 के मसौदे पर चर्चा की गई।

पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा, ‘‘राज्य सरकार केंद्रीय कानून की भावना के अनुरूप झारखंड में कानून को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज की कार्यशाला में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया, जिन्होंने मसौदे पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके सुझावों को अंतिम मसौदे में शामिल किया जाएगा।’’

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक बिरुआ और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हुईं।

तिर्की ने कहा, ‘‘पंचायती राज विभाग की यह एक सराहनीय पहल है। हमने सामाजिक संगठनों की चिंताओं को सुना। उनके सुझावों के साथ राज्य में पेसा अधिनियम के लिए एक मजबूत मसौदा तैयार किया जाएगा।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल के सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य के लिए सबसे अच्छा क्या है, यह निर्धारित करने के वास्ते चर्चा आवश्यक है। मुझे उम्मीद है कि इन विचार-विमर्शों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\